भारतीय जनता पार्टी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती (25 सितंबर) से पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जयंती (25 दिसंबर) तक ‘आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान’ आयोजित किया गया। इस अभियान के राष्ट्रीय संयोजक एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह से कमल संदेश के सह-संपादक संजीव कुमार सिन्हा ने नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में बातचीत की। प्रस्तुत हैं बातचीत के प्रमुख अंश :
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का उद्देश्य है कि ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ इस मंत्र को जन-जन अपनाएं और यह जन आंदोलन बने। जब लोग स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएंगे तो उसके माध्यम से भारत आत्मनिर्भर बनेगा और आत्मनिर्भरता के साथ ही ‘विकसित भारत’ का संकल्प पूरा होगा।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने अपने कई उद्बोधनों में जनता से यह आह्वान किया कि आइए हम स्वदेशी को अपनाएं और विशेष रूप से उन वस्तुओं को अपनाएं जिनमें भारत की मिट्टी की सुगंध आती हो, जिनमें भारत के युवा और युवतियों का पसीना बहा हो, जो भारत में निर्मित हों।
ऐसी वस्तुओं को अपनाकर भारत को आत्मनिर्भर बनाएं। इससे भारत की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी तथा हम स्वावलंबन की ओर बढ़ेंगे। साथ ही इसके माध्यम से रोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे।
हम लोगों ने प्रधानमंत्री जी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को भी आगे बढ़ाया है। स्थानीय वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें, लघु और सूक्ष्म उद्योगों को प्रोत्साहन मिले, यह आवश्यक है।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर सबसे प्रसन्नता की बात यह है कि आदरणीय प्रधानमंत्री जी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के कवर पेज पर ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ का लोगो प्रदर्शित किया। इसका अनुकरण पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने किया, जिससे यह अभियान बड़ा प्रभावी साबित हुआ।
इस अभियान के दौरान 1 करोड़ 71 लाख लोगों ने स्वदेशी संकल्प पत्र भरे। यही नहीं, दाहिना हाथ आगे करके उन्होंने संकल्प भी लिया कि हम भारत में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे। इसके साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वभाषा के प्रोत्साहन को लेकर भी संकल्प लिया गया।
लगभग 2 करोड़ 70 लाख घरों पर ‘हर घर स्वदेशी - घर-घर स्वदेशी’ स्टीकर लगाए गए। देश भर में 13,443 आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन आयोजित किए गए।
विधानसभा स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन हुुआ।
53062 स्कूलों एवं कॉलेजों में भी बच्चों को आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी का संकल्प दिलवाया गया। 4063 रेलवे स्टेशन एवं बस स्टैंड पर भी लोगों से संकल्प-पत्र भरवाए गए। इस अभियान का प्रचार-प्रसार होर्डिंग के माध्यम से भी हुआ। 2030 युवा, महिला और उद्यमी सम्मेलन भी आयोजित हुए। अनेक स्थानों पर स्थानीय कारीगरों एवं सूक्ष्म व्यापारियों के सम्मान का कार्यक्रम हुआ। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर लोगों ने भरोसा जताया, जिससे यह अभियान व्यापक स्तर पर जन-आंदोलन बना।
कुछ एनजीओ ने भी अच्छा कार्य किया। उदाहरण के रूप में अमूल ने अपने ढाई करोड़ दूध के पैकेट पर ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ का स्टीकर लगाया। जब महीने भर दूध के पैकेट बांटे गए, उनमें यह स्लोगन लिखा रहा। ऐसे अनेक अभियानों को जन-सामान्य, उद्योग जगत और एनजीओ ने पूरा समर्थन दिया। दुकानों पर विशेष रूप से यह स्टीकर ‘गर्व से कहो यह स्वदेशी है’ लगाया गया। स्थानीय उत्पादों को लेकर 827 स्वदेशी मेले लगाए गए।
आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कैसे आत्मनिर्भर बन रहा है, यह प्रमुख रूप से चर्चा का विषय रहा। रक्षा क्षेत्र हो, मेक इन इंडिया हो, हरित ऊर्जा हो या हमारी अर्थव्यवस्था—हर क्षेत्र में भारत आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और आत्मनिर्भर हो रहा है, यह भी चर्चा का विषय रहा। विकसित भारत का संकल्प कैसे साकार हो और उसके लिए सभी का योगदान रहे, इसके लिए जन-जागरण करने का कार्य किया गया।
देखिए, अमेरिका से लेकर चीन तक, सभी देश अब यह प्राथमिकता दे रहे हैं कि उनके यहां अधिक से अधिक उद्योग लगें और अधिक से अधिक रोजगार उत्पन्न हों। स्वदेशी विचार आत्मनिर्भरता, रोजगार सृजन और स्वावलंबन को बढ़ावा देता है। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान सीमित समय के लिए नहीं है, बल्कि यह विकसित भारत बनाने के लिए निरंतर चलता रहेगा।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन द्वारा पदभार ग्रहण करने के पश्चात पहली बार दो दिवसीय प्रवास हेतु 23 दिसंबर, 2025 को पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं एवं प्रदेश पार्टी पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के अपार स्नेह, उत्साह, विश्वास और नारों से पूरा वातावरण गूंजायमान हो गया।
पटना एयरपोर्ट से अभिनंदन समारोह स्थल मिलर हाईस्कूल ग्राउंड तक श्री नवीन का भव्य रोड शो हुआ। रोड शो में उनके साथ बिहार के नवनियुक्त प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री संजय सरावगी, उपमुख्यमंत्री द्वय श्री सम्राट चौधरी और श्री विजय सिन्हा भी गाड़ी में उपस्थित थे।
रोड शो के दौरान सड़क के दोनों ओर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय जनता की भारी भीड़ थी। भारत माता की जय, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, नितिन नवीन जिंदाबाद के नारों से पूरा आसमान गूंजायमान हो रहा था। पूरा पटना भाजपा के झंडों से पट गया था।
श्री नितिन नवीन ने पटना पहुंचने के बाद सबसे पहले राजवंशी नगर स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर पहुंचकर दर्शन एवं पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उन्होंने बेली रोड स्थित भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा आयकर गोलंबर के पास लोकनायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की।
अपने सम्मान में भव्य स्वागत समारोह आयोजित करने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व एवं भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदयतल से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता यदि ईमानदारी और परिश्रम से कार्य करता रहे तो वह शीर्ष तक पहुंच सकता है।
भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता में इतनी क्षमता है कि वह किसी भी स्तर पर कार्य को पूरी जिम्मेदारी के साथ कर सकता है। बिहार की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड जीत देकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार पर विश्वास जताया है।
आज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व में पूरा देश आगे बढ़ रहा है। हाल ही में महाराष्ट्र, अरुणाचल और गोवा में हुए स्थानीय निकाय के चुनावों में भी भाजपा का परचम लहराया है। यह बिहार विजय के बाद की शुरुआत है और आगे जनता का आशीर्वाद हमें पश्चिम बंगाल व केरल में भी मिलेगा। आने वाले समय में पूरे देश में भगवा लहराएगा।
श्री नितिन नवीन ने अपने स्वर्गीय पिता श्री नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा को याद करते हुए कहा कि उन्होंने ही मुझे कार्यकर्ताओं के साथ जुड़कर कार्य करना सिखाया।
साथ जुड़ना और लगन एवं परिश्रम से कार्य करना सिखाया है। उन्होंने ही सिखाया है कि कार्यकर्ताओं के साथ कैसे एक परिवार की तरह कार्य किया जाता है। भाजपा अपने कार्यकर्ताओं को परिवार की तरह समेटकर आगे बढ़ती है।
राजनीति में शॉर्टकट के लिए कोई जगह नहीं है। राजनीति में शॉर्टकट से दूर होना पड़ेगा। राजनीति लॉन्ग रन का काम है। यदि राजनीति में लंबी दूरी तय करनी है तो धैर्यपूर्वक कार्य करना आवश्यक है।
प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी बूथ से उठाकर केंद्रीय नेतृत्व तक पहुंचा देती है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार में… (आगे का वाक्य अगले हिस्से में जारी होगा)।
एक परिवर्तन की लहर आई है। इस जनादेश से भाजपा की जवाबदेही बढ़ चुकी है। बिहार में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में हमारी एनडीए सरकार की उपलब्धियों को जमीनी स्तर तक ले जाने का कार्य सरकार के साथ-साथ जनता को भी करना आवश्यक है।
जनता ने जिन अपेक्षाओं के साथ अपना मत भाजपा को दिया है, उस पर भाजपा को खरा उतरना है। 2025–30 का बिहार निश्चित रूप से वह मायने लिखने वाला है, जिसमें बड़े पैमाने पर युवाओं के लिए रोजगार होगा। इसलिए बिहार को आगे बढ़ाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का साथ मिलकर काम करना आवश्यक है।
साथ ही सबको यह आश्वासन है कि बिहार का भाजपा नेतृत्व कार्यकर्ताओं की उसी प्रकार चिंता करेगा, जिस प्रकार बिहार के विकास की चिंता करेगा।
श्री नितिन नवीन ने कहा कि केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह का यह स्पष्ट संकल्प है कि जब पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक भगवा फहराएगा तभी भारतीय जनता पार्टी का स्वर्णिम युग आएगा। क्योंकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश को एक लाख से अधिक युवा नेतृत्व मिले और यह नेतृत्व तभी तैयार होगा जब पंचायत से पार्लियामेंट तक पार्टी के कार्यकर्ता आगे बढ़ेंगे।
राज्य में आगामी पंचायत और निकाय चुनावों की दृष्टि से यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि यदि नेतृत्वकर्ता बनना है तो अपने-अपने क्षेत्र में जाकर जनता से जुड़कर कार्य करें, जनता की समस्याओं में पूरी मजबूती से उनके साथ खड़े हों, क्योंकि यही प्रक्रिया भविष्य के नेतृत्व को जन्म देगी।
निश्चित रूप से कार्यकर्ताओं में से ही कोई वार्ड… (आगे का वाक्य अगले भाग में जारी होगा)। कोई काउंसलर बनेगा, कोई मुखिया बनेगा और आगे चलकर बिहार का नेतृत्व करेगा। इसलिए बिहार के पंचायत और निकाय चुनावों के लिए अभी से पूरी शक्ति और प्रतिबद्धता के साथ जुट जाना आवश्यक है, क्योंकि ये चुनाव बदलते हुए बिहार की एक नई तस्वीर प्रस्तुत करने वाले हैं। यदि पंचायत और निकाय स्तर पर मजबूत और सक्षम नेतृत्व खड़ा किया जाता है, तो निश्चित रूप से 2047 का बिहार भी ‘विकसित बिहार’ बनकर उभरेगा।
उन्होंने कहा कि कुछ लोग केवल पार्ट टाइम राजनीति करते हैं, जो कभी देश में आते हैं, थोड़ा बोलते हैं और फिर विदेश चले जाते हैं, जबकि भाजपा कार्यकर्ता ऐसे नहीं हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता फुल टाइम राजनीति करते हैं और चौबीसों घंटे, सातों दिन जनता के बीच रहकर कार्य करते हैं।
बिहार में भी ऐसे पार्ट टाइम नेता हैं जो सदन चलने पर सदन में नजर नहीं आते, जनता के मुद्दों पर सड़क पर नहीं दिखते और चुनाव में हार होने पर विदेश चले जाते हैं। राहुल गांधी अभी जर्मनी में हैं। वे बार-बार विदेशी धरती से देश का अपमान करते हैं। उन्होंने जर्मनी से भी भारत का अपमान किया है। उनकी प्रवृत्ति यह है कि देश में रहते हुए संविधान, संवैधानिक संस्थाओं, चुनाव आयोग और सर्वोच्च न्यायालय का अपमान करते हैं और देश से बाहर जाकर पूरे भारत को अपमानित करते हैं।
युवाओं को राहुल गांधी जैसे पार्ट टाइम पॉलिटिशियन नहीं बनना है। बिहार के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी के नेतृत्व में, श्री सम्राट चौधरी और श्री विजय सिन्हा के नेतृत्व में सभी को मिलकर बिहार के विकास में पूरा योगदान देना है।
ऐसे लोगों को युवा नेतृत्व कहना उचित नहीं है और अब समय आ गया है कि ऐसे व्यवहार के लिए जनता उन्हें उचित जवाब दे। श्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार की जनता ने वोट चोरी का आरोप लगाने वालों को सजा दी है और जनता ने वोट की ऐसी चोट की है कि जो बिहार से भागे हैं, वे अब जर्मनी में जाकर बसे हुए हैं।
आने वाला समय बदलाव का समय है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है और भारत विश्व की आर्थिक शक्ति में चौथे स्थान पर पहुंच चुका है तथा आने वाले समय में तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बनने जा रहा है।
ऐसे समय में बिहार और देश के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। बिहार ने लक्ष्य लिया है कि 1 करोड़ युवाओं को रोजगार दिया जाएगा, लेकिन रोजगार देने के साथ-साथ सभी कार्यकर्ताओं को युवाओं के साथ जुड़ना भी जरूरी है।
आज बिहार की जनता के आशीर्वाद से ही यहां तक पहुंचने का अवसर मिला और इसलिए पूरे बिहार की जनता को हार्दिक अभिनंदन और प्रणाम। बिहार के हर कोने से आए कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अत्यंत प्रेरणादायक है।
जब मुझे कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई तो प्रत्येक कार्यकर्ता ने स्वयं को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष महसूस किया। यही भारतीय जनता पार्टी की विशेषता और शक्ति है।
बिहार के विकास तथा भारतीय जनता पार्टी की बिहार इकाई के सम्मान से जुड़ा हर विषय पूरी मजबूती से उठाया जाएगा और कार्यकर्ताओं के हितों की रक्षा पूरी निष्ठा के साथ की जाएगी। सभी कार्यकर्ता धैर्यपूर्वक और पूर्ण समर्पण के साथ अपने कार्य में जुटे रहें।
भारतीय जनता पार्टी का संगठनात्मक ढांचा अत्यंत सुदृढ़ है। बूथ और मंडल स्तर पर प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने पर पार्टी स्वयं कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेगी और इसके लिए किसी के दरवाजे पर जाने की आवश्यकता नहीं होगी।